औरंगाबाद: स्कूलों के फिर बदले समय, डीएम ने लगाई 8वीं कक्षा तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक 

औरंगाबाद: शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और कड़ाके की ठंढ़ को देखते हुए औरंगाबाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्कूली बच्चों को राहत दिलाने के उदेश्य से के सभी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर नए प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. 8वीं तक की कक्षाएं पूरी तरह बंद, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 26 से 27 दिसंबर तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी.

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के निजी और सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 11:00 बजे से पहले और दोपहर 03:30 बजे के बाद नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा बोर्ड या अन्य निर्धारित परीक्षाओं के लिए संचालित होने वाली विशेष कक्षाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश औरंगाबाद के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा. जिला प्रशासन मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहा है और परिस्थितियों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com