धमतरी में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की हाइवा की चपेट में आने से मौत

कुरुद: धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत बुजुर्ग शिक्षक की रेत भरी हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना स्थल पर मौजूद भीड़ ने बेलगाम हाईवा एवं अन्य वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठाई है. सूचना पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए कुरूद भेजा.
मिली जानकारी अनुसार, भखारा थानांतर्गत ग्राम सेमरा बी में 17 दिसंबर की सुबह रोज की भांति सेवानिवृत प्रधान पाठक चोवाराम सिन्हा अपने घर से टहलने सुपेला सड़क पार कर रहे थे. तभी महानदी से रेत भर कर भिलाई की ओर जा रही हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीसी 9379 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
हादसा इतना जबरदस्त था कि चपेट में आने के बाद वह चक्के में करीब 25 फीट तक घसीटते चले गए. जिससे सेवानिवृत शिक्षक के कमर के निचला भाग बुरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. भखारा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर क्षतविक्षत लाश को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा. पुलिस हाईवा चालक को वाहन समेत पकड़ उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com