पुदुचेरी में हाई-टेक वोटिंग का नज़ारा: AI रोबोट ‘नीला’ कर रही मतदाताओं का स्वागत, बना आकर्षण का केंद्र

इलेक्शन डेस्क। पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान एक अनोखा और हाई-टेक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां वीओसी सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं का स्वागत ‘नीला’ नाम की AI रोबोट कर रही है।

‘नीला’ रोबोट पारंपरिक वेशभूषा में सजी हुई है और हाथ में फूलों की थाली लेकर मतदाताओं का अभिवादन कर रही है। यह अनोखा स्वागत लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस रोबोट को रोबो मिरर ने तैयार किया है। कंपनी के प्रतिनिधि कौशिक के अनुसार, ‘नीला’ एक इवेंट-आधारित रोबोट है, जिसे शादियों, ऑफिस और चुनाव जैसे आयोजनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे कोयंबटूर से पुदुचेरी लाया गया है।

रोबोट में वॉयस फीचर दिया गया है, जिससे यह खुद बोल सकती है और पहले से फीड किए गए कमांड के आधार पर लोगों से संवाद करती है। यह पास खड़े लोगों को स्पष्ट आवाज में निर्देश और स्वागत संदेश देती है।

चुनाव में तकनीक के इस नए प्रयोग को देखकर मतदाता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ‘नीला’ रोबोट न सिर्फ लोगों का स्वागत कर रही है, बल्कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आधुनिक तकनीक की झलक भी पेश कर रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com