वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, फतेहपुर में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

फतेहपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित लेन–देन के वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.मामला संज्ञान में आते ही फतेहपुर पुलिस अधीक्षक ने बिना देरी किए सख़्त रुख अपनाया और वीडियो में दिखाई दे रहे दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

जानकारी के अनुसार बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी मंगला प्रसाद और कुलदीप सिंह पर पैसे के लेन–देन से जुड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे हल्के में नहीं लिया.

पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.एसपी की इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि वर्दी पर दाग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे आरोप पुष्टि के चरण में ही क्यों न हों.

एसपी की कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है.महकमे में यह संदेश साफ हो गया है कि सोशल मीडिया के दौर में पुलिसकर्मियों की हर हरकत पर पैनी नजर है और भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जा रही है.

अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है और आगे और कितनी बड़ी कार्रवाई सामने आती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com