विराट कोहली की 2025 की आखिरी पोस्ट, पत्नी अनुष्का के साथ 2026 का किया वेलकम

Welcome New Year 2026: साल 2025 अपने यादगार पलों के साथ गुजर गया और अब हम नए साल 2026 में दाखिल हो गए है. हर किसी ने बड़ी ही धूमधाम से नए साल 2026 का स्वागत किया. कोई पटाखे फोड़ कर नए साल का वेलकम किया तो कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट करके 2025 को अलविदा और 2026 को वेलकम किया.
विराट कोहली की इंस्टा पोस्ट
इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके नए साल का वेलकम किया. उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए नए साल ‘2026’ में कदम रखा. फोटो में कपल मास्क पहने हुए थे, जिसमें कोहली का चंचल स्पाइडरमैन-स्टाइल मास्क फ्रेम में थोड़ा ह्यूमर जोड़ रहा था. अपनी इस पोस्ट के साथ कोहली ने लिखा, ‘अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं.’
कोहली के सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस हैं, जिसकी वजह से इस पोस्ट पर तुरंत व्यूज आने लगे और फॉलोअर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें इस प्यारे कपल को नए साल 2026 के लिए गुड लक विश किया गया.
कोहली का विराट प्रदर्शन
बता दें कि कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, और अब वो केवल एक फॉर्मेट वनडे क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं. हाल ही कोहली ने 15 साल बाद घरेलू वन-डे टूर्नामेंट ‘विजय हजारे ट्रॉफी’ में कदम रखा और दो मैचों में 131 रन और 77 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया.
इस दौरान उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए, जिससे वह ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए, और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब इस टूर्नामेंट में उनके 6 जनवरी को BCCI के बेंगलुरु में मौजूद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ खेलने की उम्मीद है.











