लम्भुआ में विकास की बयार: विधायक सीताराम वर्मा ने एक साथ किया दो दर्जन से ज्यादा

सुल्तानपुर : लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सीताराम वर्मा ने सोमवार को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया.इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया.इन परियोजनाओं में सड़कें, नालियां, भवन निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं.

विधायक ने बताया कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और समग्र विकास सुनिश्चित होगा. विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है.उन्होंने जोर दिया कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है.

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान देवी सिंह काका सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।हालांकि, करोड़ों रुपये की इन विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की जानकारी मीडिया को न दिए जाने का विषय भी चर्चा का केंद्र रहा। कार्यक्रम में तीनों ब्लॉक के समस्त कर्मचारी व पदाधिकारी भी मौजूद थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com