समस्तीपुर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

बिहार समस्तीपुर : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारह पत्थर सरोजनी गली स्थित एक निजी अस्पताल निजी हॉस्पिटल’ में गुरुवार की शाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हो हंगामा भी किया.उक्त मृतिका की पहचान भमरूपुर गांव निवासी नीरु देवी के रूप में की गई है. इस संबंध में परिजनों ने बताया हैं कि नीरु देवी को बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगीं.

उसके बाद हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर ने उसे इमरजेंसी अस्पताल रेफर करने की बात कही, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई. वहीं मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हो हंगामा और विरोध-प्रदर्शन करने लगें.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया हैं कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है.मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com