ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड का सेलेक्टर, 20 हजार से ज्यादा रन बनाए, ठोके 46 शतक

ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड का सेलेक्टर, 20 हजार से ज्यादा रन बनाए, ठोके 46 शतक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जल्द नया सेलेक्टर मिलने वाला है. गजब की बात ये है कि सेलेक्टर इंग्लैंड का नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है. इंग्लैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ जल्द इंग्लैंड के सेलेक्टर बनने वाले हैं. नॉर्थ की टक्कर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव फिन और डैरेन गॉफ से थी लेकिन इन दोनों को नॉर्थ ने पछाड़ दिया है. जल्द ही मार्कस नॉर्थ इस भूमिका को स्वीकार करने वाले हैं. मार्कस नॉर्थ ल्यूक राइट की जगह लेंगे जो एशेज सीरीज के दौरान पारिवारिक कारणों के चलते इस पोजिशन से हट गए थे.

इंग्लैंड में लंबे समय तक खेले हैं नॉर्थ

मार्कस नॉर्थ भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में लंबा समय गुजारा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की पांच काउंटी टीमों के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है. इसके बाद वो डरहम से बतौर डायरेक्टर जुड़ गए. नॉर्थ 8 सालों से डरहम काउंटी क्रिकेट के डायरेक्टर हैं. नॉर्थ की अगुवाई में डरहम काउंटी ने काफी ज्यादा तरक्की की है. डरहम मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और इस टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे और बेन मैकिनी टेस्ट डेब्यू भी कर सकते हैं.

इंग्लैंड में बस गए हैं नॉर्थ

मार्कस नॉर्थ इंग्लैंड के नॉर्थ-ईस्ट में सालों से रह रहे हैं. साल 2000 में जब वो गेट्सहेड क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे तो उनकी मुलाकात पत्नी से हुई थी. डरहम का डायरेक्टर बनने के साथ-साथ नॉर्थ ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स पर भी काम किया. बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के साथ भी उनकी अच्छी दोस्ती है और इंग्लैंड लायंस के साथ उन्होंने ही फ्लिंटॉफ को जोड़ा था.

मार्कस नॉर्थ का करियर

मार्कस नॉर्थ ने अपने करियर में 21 टेस्ट में 35.48 की औसत से 1171 रन बनाए थे. उन्होंने पांच शतक और 4 अर्धशतक जड़े. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नॉर्थ ने 13764 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 37 शतक निकले. इस खिलाड़ी ने 9 शतक लिस्ट ए क्रिकेट में भी बनाए. नॉर्थ ने प्रोफेशनल क्रिकेट में कुल 46 शतक जमाए हैं और उनके रन 20 हजार से ज्यादा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com