औरंगाबाद में डूबने से दो मौतें, पुनपुन नदी और देवकली डैम से मिले शव, इलाके में सनसनी

औरंगाबाद: दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र का है. पहली घटना उपहरा थाना क्षेत्र के डहरू बिगहा गांव की है. जहां पुनपुन नदी में डूबने से एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि सुनील शनिवार को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा.
रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. गुरुवार को अरवल जिले के बंसी थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी में एक शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा. पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हो गया.
इधर, पुलिस मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. दूसरी घटना कसमा थाना क्षेत्र के देवकली डैम की है. जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में उपलाता हुआ मिला. शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि देवकली डैम से करीब 40 साल एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा. शव का पहचान होने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.









