सनसनीखेज मौत: ससुराल में नग्न अवस्था में मिला दामाद का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले के ढीमरखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका गांव के बीच ससुराल आए दामाद का नग्न अवस्था में सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस जगह पर लाश पाई गई है वहीं पास पर मृतक के कपड़े जूते और पन्नी में अन्य सामग्री भी रखी हुई मिली। युवक ने सिर्फ पैरों पर मोजे पहन रखे थे बाकी तन पर एक भी कपड़े का टुकड़ा नहीं था
घर से काम के बहाने निकला था
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि भमका निवासी करण सिंह की बेटी धनिया ठाकुर का विवाह कटनी जिले के बिजरावगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह के साथ हुआ था। बीते दिनों रंजीत ससुराल आया था घर से काम के बहाने कल निकला था, जिसकी आज सुबह सड़क के किनारे लाश मिली है। संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। परिजनों से मृतक की पहचान बिजरावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सपना निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई जिसकी ससुराल ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भमका गांव में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भिजवाया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।











