‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, रिलीज से पहले ही बिके 6.7 लाख टिकट

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करती नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक 6 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 34.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें ब्लॉक सीट्स से होने वाली कमाई भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को अलग कर देखें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 25.71 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। अब तक फिल्म के 14,430 शो बुक किए जा चुके हैं।

पहले दिन के लिए फिल्म के 6 लाख 71 हजार 221 टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में रिलीज से पहले बचे समय में फिल्म की कमाई और टिकट बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है।

हिंदी बेल्ट में भी शानदार शुरुआत के संकेत

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को हिंदी बाजार में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हिंदी में फिल्म अब तक 11 करोड़ 88 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वहीं, कन्नड़ भाषा में फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 11 करोड़ 40 लाख 39 हजार 566 रुपये की कमाई हुई है।

फिल्म की कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया रिलीज के बाद इसकी आगे की कमाई तय करेगी। यदि फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो एडवांस बुकिंग के बाद स्पॉट बुकिंग में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

‘टॉक्सिक’ से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

यश की पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए ‘टॉक्सिक’ से भी बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। फिल्म को एक स्टैंडअलोन पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर हिंदी बाजार में मजबूत शुरुआत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि फिल्म के अंतिम बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में स्पॉट बुकिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया अहम भूमिका निभाएगी। 26 अगस्त को रिलीज के बाद ही साफ होगा कि एडवांस बुकिंग में मिली इस तेजी को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सफलता में बदल पाती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com