पुणे इवेंट में राहुल गांधी को छात्रा ने ‘किस’ किया, यूजर्स ने ‘क्यूट मोमेंट’ बताया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राहुल गांधी के मनुस्मृति और पितृसत्ता पर बयान दिया। साथ ही जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। इसके अलावे कार्यक्रम राहुल गांधी से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी को छात्रा ने ‘किस’ किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल यह पूरा वाकया उस वक्त हुआ, जब राहुल गांधी युवाओं से जुड़े ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी मंच पर मौजूद लोगों के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान एक युवा छात्रा उनके पास पहुंचती है और सेल्फी लेने के बाद अचानक उनके गाल पर किस कर देती है। राहुल गांधी कुछ पल के लिए छात्रा से बातचीत करते हैं और फिर मंच से नीचे चले जाते हैं।

इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। वीडियो पर कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे छात्रा के आत्मविश्वास और राहुल गांधी के प्रति सहजता से जोड़कर देखा। जबकि कुछ यूजर्स ने इसे ‘क्यूट मोमेंट’ बताया है।

वहीं राहुल गांधी का पुणे दौरा बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग का आधार बन गया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी के मनुस्मृति और पितृसत्ता पर बयान दिया। साथ ही जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। बच्चों के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए निशाना साधने पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाएय़ उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में वास्तविक छात्र मुद्दों पर चर्चा के बजाय सामान्य राजनीतिक बयान दिए गए। भीड़ जुटाने के लिए कॉलेज बसों का इस्तेमाल किया गया। वहीं छोट-छोटे बच्चों को मिसयूज कर प्रधानमंत्री जी के बारे में भड़काया गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com