उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस…

सुल्तानपुर: कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनपतगंज द्वारा पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया.
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत एजर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनपतगंज के अध्यक्ष हर्ष नारायण शुक्ला के आवास पर उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काली सहाय सिंह, मनोज तिवारी, राम चंद्र तिवारी, राम उचित दूबे, दया शंकर पांडे, शंकर प्रसाद मिश्रा, रमा कांत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज, माधवेंद्र यादव, अम्बरीष तिवारी, चंदन मिश्रा, प्रेम शुक्ला, डॉक्टर राम चंद्र पांडे, शिवम शुक्ला, सार्थक एवं ब्लॉक कार्यालय प्रभारी आकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के अंत में सभी को कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं.











