55 साल का पड़ोसी बना हैवान, घर बुलाकर मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार

जशपुर. जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग बालिका से पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची की बड़ी मां की शिकायत पर 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है.

दुष्कर्म के मामले में उसकी बड़ी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. शनिवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी नाबालिक भतीजी उसी के साथ रहती है, जो मानसिक रूप से कमजोर है. 7 मार्च को जब नाबालिग की बड़ी मां मजदूरी करने कहीं दूसरी जगह गई हुई थी तो उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग भतीजी घर में अकेली थी. जब शाम को प्रार्थियां अपने काम से वापस लौटी तो पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स, जिसे पीड़ित नाबालिग नाना कहकर बुलाती थी, उसने अपने घर के पास के गौशाला घर में ले गया और पीड़ित नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले को विवेचना में लिया और नाबालिग बालिका का मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण करवाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com