बच्चों को चांदी पहनाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, धर्म से नहीं सेहत से जुड़ा है कनेक्शन

छोटे बच्चों को उनके नामकरण पर अकसर चांदी की पायल, कड़े, चैन जैसे उपहार दिए जाते हैं। हिंदू धर्म में भी चांदी पहनना बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चांदी का संबंध चंद्रमा से जुड़ा हुआ रहता है। जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताया गया है। लेकिन आज यहां बात चांदी के धार्मिक और ज्योतिष कनेक्शन की नहीं बल्कि सेहत से जुड़े सीक्रेट्स की होने वाली है। जी हां, आइए जानते हैं चांदी पहनने से बच्चों की सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।
बच्चों को चांदी पहनने से मिलते हैं ये 5 फायदे
शरीर का तापमान रखें नियंत्रित
चांदी में मौजूद प्राकृतिक शीतलन गुण शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इस धातु को पहनने से शरीर का तापमान संतुलित और रक्त संचार बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। यह उन बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अधिक गर्मी या ठंड का अनुभव करते हैं। यही वजह है कि छोटे बच्चों को चांदी के कड़े या पायल उपहार में भी दिए जाते हैं।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
चांदी पहनने से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मौसमी संक्रमण से होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। चांदी में प्राकृतिक रूप से रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो इसे बच्चों के लिए एक उपयोगी धातु बनाता है।
रोगाणुरोधी गुण
चांदी में मौजूद प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण बैक्टीरिया, फंगस और कुछ वायरस को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। छोटे बच्चों की स्किन बेहद संवेदनशील होती है। लेकिन चांदी के गहने पहनने से संक्रमण का खतरा कम होता है। यह बच्चों को सर्दी, फ्लू और अन्य किसी तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।
हाइपोएलर्जेनिक गुण
चांदी हाइपोएलर्जेनिक होती है, जो बच्चों की सेंसिटिव स्किन पर जलन,चकत्ते या एलर्जी का कारण नहीं बनती।
तनाव और नेगेटिव एनर्जी से रखें दूर
चांदी पहनने से बच्चों को तनाव कम महसूस होता है, जिससे उनका मन भी शांत बना रह सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी को चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है, जो मन और भावनाओं को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। ऐसी मान्यता है कि चांदी के गहने पहनने से बच्चों का नेगेटिव एनर्जी और बुरी नजर से बचाव होता है। जो उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखता है।











