कल मुख्यमंत्री साय करेंगे कवर्धा में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन शिलान्यास, 300 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

कवर्धा: कबीरधाम जिले में 12 दिसंबर को CM साय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे. स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराने की ओर ये कदम उठाया गया है. अपने कवर्धा दौरे के दौरान ग्राम घोटिया में ये आयोजन होगा.

40 एकड़ भूमि आवंटित: मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए ग्राम घोटिया में 40 एकड़ भूमि आवंटित की है. साथ ही कॉलेज के लिए 306 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है. परियोजना को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, आधुनिक लैब्स, क्लास और सुविधाएं शामिल होंगी.

स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा बड़ा परिवर्तन: मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने के बाद कबीरधाम के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. विशेषज्ञ डॉक्टरों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की आसानी से पहुंच सुनिश्चित होगी.

जिले में उत्साह, युवाओं में नई उम्मीदें: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कॉलेज का निर्माण काम समय सीमा में पूरा किया जाए. वहीं मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है. कॉलेज बनने से युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के साथ रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे. निर्माण से लेकर संचालन तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com