GPM : अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 पाव व्हिस्की के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है.जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने ग्राम तंवाडबरा (अमरेश्वर मंदिर के पीछे) में छापेमारी की.

इस दौरान आरोपी बृजलाल बैगा के एक कमरे से 9 पेटी (कुल 450 पाव) गोवा ब्रांड की व्हिस्की बरामद की गई, जो केवल मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए वैध है. जप्त शराब की कुल मात्रा 81 बल्क लीटर है.मौके पर आरोपी बृजलाल बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया.

जप्त शराब और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर (प्रभारी वृत्त पेंड्रा) के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, मुख्य आरक्षक हरिकिशन पटेल और आबकारी आरक्षक इंद्रभान राठौर शामिल रहे.

आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com