नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025, देशभर से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी होंगे शामिल

रायपुर: राजधानी में नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन हो रहा है. इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा, में 19 और 20 दिसंबर को नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन किया जा रहा है. यह दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति और छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित किया जा रहा है.

नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 में पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ राज्यों से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी एवं प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. यह आयोजन ट्रांसजेंडर समुदाय की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सहभागिता को सशक्त मंच देगा. छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित हो रहे इस खेल से समाज में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को सामाजिक मजबूती मिलेगी. छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने राज्यों के ट्रांसजेंडर खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए रायपुर आ रहे हैं.

19 और 20 दिसंबर को ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट

19 और 20 दिसंबर को नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 खेल प्रतियोगिता दोनों दिन सुबह 10 बजे से स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा, रायपुर में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही दोनों दिनों में शाम 6 बजे से राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय सेमिनार ‘मनुआस रियलिटी’ का आयोजन होगा.

छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह खेल महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सकारात्मक सोच, सम्मान और स्वीकार्यता को भी मजबूत करेगा.

बस्तर ओलंपिक के बाद बड़ा आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार ने अति नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर डिवीजन में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया था, जिसमें 4 लाख के आसपास खिलाड़ियों ने शिरकत की थी. इस खेल के समापन के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ आए थे और बस्तर ओलंपिक का समापन किया था. 19 और 20 दिसंबर को नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 खेल प्रतियोगिता से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों का देश में समानता, सम्मान और सामाजिक समावेशन की भावना और मजबूत होगी. 19 एवं 20 दिसंबर को नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 खेल प्रतियोगिता को लेकर रायपुर और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी मैदान में दौड़ और खेलों की प्रैक्टिस में जुट गए हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com