रायगढ़ में ग्रामीणों का चौथे दिन भी आंदोलन जारी:CHP चौक पर कर रहे विरोध प्रदर्शन, जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर अड़े

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जेपीएल के लिए प्रस्तावित कोयला खदान का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा कराई गई जनसुनवाई को रद्द करने की मांग को लेकर आज चौथे दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं।
शुक्रवार से ग्रामीण CHP चौक पर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में करीब 14 गांवों के लोग शामिल हैं। इनमें धौराभांठा, लिबरा, झिकाबहाल, बागबाड़ी, बुड़िया, समकेरा, झरना, खुरूसलेंगा, लमडांड, बिजना, टांगरघाट, आमगांव, रावनगुड़ार और तिलाईपारा के ग्रामीण मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में ग्रामीण दो पालियों में धरना दे रहे थे। सुबह महिलाएं बैठती थीं और रात से सुबह तक अन्य ग्रामीण। अब सभी लोग 24 घंटे आंदोलन कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि पहले गुपचुप तरीके से कराई गई जनसुनवाई को रद्द किया जाए। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक वे शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखेंगे।
समझाइश नहीं आ रही काम
ग्रामीणों का आंदोलन रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाया गया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रखने का कह रहे हैं।
कड़ाके की ठंड में भी बैठ रहे क्षेत्रीय विधायक विद्यावति सिदार ने बताया कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
क्षेत्रीय विधायक विद्यावती सिदार ने बताया कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, जबकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में भी ग्रामीण यहीं बैठे रहते हैं, खाना बनाते हैं और अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखे हुए हैं।









