छत्तीसगढ़: अवैध वनोपज परिवहन पर सख्ती: डीएफओ व अधिकारियों ने किया रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण

बलरामपुर: अवैध वनोपज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 16 दिसंबर 2025 की रात्रि में वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी एवं वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना द्वारा वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज अंतर्गत रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान वनोपज जांच नाका चोरपहरी बैरियर एवं अन्तर्राज्यीय वनोपज जांच नाका कन्हर बैरियर पर आवागमन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई. इस दौरान वाहनों के परिवहन अनुज्ञा पत्रों का बारीकी से परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई.

इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा वाड्रफनगर रोड बैरियर, रामानुजगंज का निरीक्षण किया गया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात वनकर्मचारियों को सतर्कता बरतने एवं नियमों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

रात्रिकालीन निरीक्षण क्रम में वनपरिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत स्थित वनोपज जांच नाका धनवार बैरियर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने समस्त वनोपज जांच नाकाओं के कर्मचारियों को अवैध वनोपज के परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने, नियमित वाहन जांच करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।वन विभाग द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण से वनोपज के अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

वनमण्डलाधिकारी, बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी, ने कहा “वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. अवैध वनोपज के परिवहन पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। सभी जांच नाकाओं पर सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com