रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का ग्लोबल क्रेज कायम, अब जापान के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का जादू अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई और जबरदस्त चर्चा के बाद यह फिल्म अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सुर्खियों में है। रिलीज के करीब दो साल बाद ‘एनिमल’ अब जापान में सिनेमाघरों तक पहुंचने जा रही है।

फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि ‘एनिमल’ 13 फरवरी 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज की जानकारी दी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

हाल ही में ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के दो साल पूरे किए हैं। इस मौके पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और फिल्म से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर इस सफर को यादगार बताया। फिल्म में काम कर चुके कलाकारों ने भी बिहाइंड द सीन तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी यादें साझा कीं।

‘एनिमल’ में रणबीर कपूर का आक्रामक और इंटेंस अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने दमदार कंटेंट और शानदार परफॉर्मेंस के चलते साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही।

फिल्म की स्टारकास्ट में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल जैसे कलाकार नजर आए थे। खासतौर पर बॉबी देओल के नेगेटिव रोल और रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

अब जापान में रिलीज के साथ ‘एनिमल’ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच अपना प्रभाव दिखाने को तैयार है। माना जा रहा है कि यह रिलीज न सिर्फ फिल्म के क्रेज को दोबारा बढ़ाएगी, बल्कि रणबीर कपूर की ग्लोबल पॉपुलैरिटी को भी नई मजबूती देगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com