गाजीपुर में ऑनलाइन शॉपिंग का खौफनाक सच! कस्टमर केयर बनकर महिला से उड़ाए 68 हजार, मामला दर्ज

गाजीपुर : घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर मनचाहा सामान की बुकिंग करना महिलाओं का अब फैशन बन चुका है.और इसी फैशन में वह कभी-कभी भारी नुकसान भी उठा ले रही है। और कुछ ऐसा ही जंगीपुर थाना अंतर्गत एक महिला के साथ भी हुआ उसके द्वारा Ajio से कुछ सामान का आर्डर किया गया था.
लेकिन उसके मोबाइल पर एक कॉल आया और उसने अपने को Ajio कस्टमर केयर से बताया और बताया कि प्रीपेड ऑडर aip में तकनीकी समस्या के कारण कैंसिल हो गया है.और आर्डर दोबारा करने पर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा जब उसने देखा कि उसका आर्डर वास्तव में कैंसिल हो गया है तो उसे विश्वास हुआ और फिर उसे दोबारा ऑर्डर करने को कहा और फिर उसे ऑर्डर के बदले धीरे-धीरे करीब 68000 ले लिए गए और बाद में उसे पता चला कि वह तो साइबर ठगी की शिकार हो गई है. इसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराया है.
मामला जंगीपुर थाना इलाके के रहने वाली एक महिला का है जो अपनी जरूरत का सामान बाजार से खरीदारी करने के बजाय वह मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया करती थी.और इसी दिसंबर माह में उसने Ajio ऐप पर अपने कुछ सामान बुक किए थे. और उसका भुगतान भी कर दिया था.
जिसके लिए 12 दिसंबर को उसके पास एक कॉल आया और महिला ने स्वयं को Ajio कस्टमर केयर से बताया.और बताया कि आपका ऑर्डर तकनीकी कारणों से कैंसिल हो गया है और जब उसने बातचीत के दौरान ही अपना ऐप खोल कर देखा तो वास्तव में उसका आर्डर कैंसिल हो गया था.
इसी दौरान उसे दोबारा ऑर्डर करने पर 10% की छूट देने का लालच दिया गया साथ ही यह भी बताया कि पहले जो आपने भुगतान कर दिया है उसका अभी रिफंड हो जाएगा जिसके लिए उसने बुकिंग के लिए विवरण व्हाट्सएप पर भेजे जाने की बात कही और उसके बदले 1271.05 का भुगतान की बात कही.
महिला झांसे में आ गई और फिर उसने 1271.05 की जगह पर 1271.50 पैसे का भुगतान कर स्क्रीनशॉट उसके दिए हुए व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया.तब उधर से बताया गया कि आपने गलत भुगतान किया है इसके बाद उसने भ्रम में फिर से दोबारा भुगतान किया तब महिला ने एक दूसरी महिला को कॉल ट्रांसफर किया। और उस महिला ने बताया कि कंपनी केवल 7000 या 10000 के ही रिफंड देती है.
इसलिए आपको 4315 रुपए और भेजने होंगे ।इसके बाद आपका पूरा पैसा रिफंड होगा महिला ने फिर से उतने पैसे भेज दिए.तभी उसका काल एक अन्य के पास ट्रांसफर कर दिया गया और फिर उसे बताया गया कि बैंक अकाउंट में न्यूनतम 35000 बैलेंस होने चाहिए इसके बाद महिला ने अपने पैसे बचाने के लिए अपने खाते में इसी तरह से ₹35000 रखें.और फिर उस व्यक्ति ने बताया कि गूगल पे में जाकर बताए गए अकाउंट नंबर और आईएफएससी डालकर निकनेम में अपना नाम डालो और व्हाट्सएप पर भेजेंगे कोड के अनुसार 34527 का ट्रांजैक्शन करो . और यह पैसा डेबिट नहीं होगा लेकिन जैसे ही उसने पिन डाला वह पैसा डेबिट हो गया.
जब महिला ने कस्टमर केयर से बात करने वाले व्यक्ति से कहा कि यह और तो गलत हुआ है तब उसे उधर बताया गया कि अपने समय सीमा पार कर दिया है इसलिए यह राशि कट गई है और बताया गया कि अब यह सभी राशि आपको चेक से रिफंड होगा और इसके लिए भी 16972 का भुगतान करना होगा.
तब आपको कल 80 हजार रुपए वापस मिलेंगे लेकिन तभी उसके घर में उसके भाई और पिता आ गए. और जब उसने यह पूरी बात अपने भाई और पिता को बताई तब उन लोगों ने आगे से कोई भी भुगतान करने के लिए मना किया.और तब उन्हें विश्वास हुआ कि वह साइबर ठगी की शिकार हो गई है.
इसके बाद महिला ने जंगीपुर थाने में फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज कराई और फिर पुलिस ने धारा 319(2), 318 (4),352 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत 66D का मामला दर्ज किया.











