ऑपरेशन सिंदूर पर पाक राष्ट्रपति व उप प्रधानमंत्री ने बड़ा खुलासा, पूर्व DGP का दावा- भारत ने पाक के 19 विमान किए तबाह

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुए हालात पर बड़ी टिप्पणी की और माना कि भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान को गंभीर नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बंकरों में शरण लेने की सलाह दी गई थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया।

साथ ही पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि भारत ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया, जिससे मिलिट्री इंस्टॉलेशनों को नुकसान पहुंचा।

पूर्व जम्मू‑कश्मीर के डीजीपी शेष पाल वैद्य ने कहा कि पाकिस्तान धीरे‑धीरे नुकसान की हकीकत स्वीकार कर रहा है और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी वायु सेना के लगभग 19 विमान तबाह किए थे। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों और 11 एयरबेस को भी निशाना बनाया गया, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com