त्रिपुरा छात्र एंजेल चकमा हत्या मामला: सीएम धामी का पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को दोषियों को जल्द पकड़ने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कोई बख्शा नहीं जाएगा और राज्य में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

धामी ने पुलिस से कहा है कि फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिस पर पुलिस की दबिश जारी है।

मामला तब शुरू हुआ जब एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर को देहरादून में नस्लीय टिप्पणी के बाद जानलेवा हमला हुआ था। अस्पताल में कई दिनों तक इलाज के बाद उसकी मृत्यु 26 दिसंबर को हो गई, जिससे मामला अब हत्या का दर्जा ले चुका है।

राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com