अमेठी में रिटायर्ड लेखपाल के घर में चोरी, 10 लाख के आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार

अमेठी: अमेठी में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अंती का पुरवा महसो गांव में बीती रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त लेखपाल के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सभी कमरों के ताले तोड़कर करीब दस लाख रुपये के आभूषण व लगभग 30 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए.

महसो गांव निवासी शंभूनाथ शुक्ला लेखपाल पद से एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं.परिवारीजनों के अनुसार रात में घर के सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे.

चोरों ने उसी कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिससे परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी. सुबह जब घर के लोग जागे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला. इसके बाद पड़ोसी को बुलाकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया.

घर के अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी और बक्शों को खंगाला गया था, जिसमें रखे जेवरात और नगदी गायब थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में भी टूटे हुए बक्शे मिले, जिनमें कपड़े बिखरे पड़े थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया और सामान छांटने के बाद फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह को दी.इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया.

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com