भाजपा में बढ़ता जनविश्वास, विधायक नें किया भूमि पूजन, कई लोगों नें किया भाजपा प्रवेश

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बाजरा में क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एवं शशी सिंह पोर्ते के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया.

इस अवसर पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर, चंदन लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया. कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य का विधिविधान से भूमि पूजन किया गया. पूजा-अर्चना के पश्चात निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने इस पुलिया को गांव की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता बताते हुए इसे आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया. इस अवसर पर गांव की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी.

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को गति मिलती. इस दौरान गांव के लगभग 12 लोगों ने भाजपा के रीति-नाती से प्रभावित होकर विधायक के समक्ष भगवा गमछा पहनकर भाजपा प्रवेश किया जहां विधायक ने सभी लोगों को भाजपा मैं शामिल होने पर बधाई दी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com