ठंड से बचने की कोशिश बन गई मौत की वजह, अंगीठी जलाकर सो रहे ट्रैफिक सिपाही की मौत

उत्तर प्रदेश : कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे ट्रैफिक सिपाही की दम घुटने से मौत हो गई. घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया.अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई.

प्रचंड ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे ट्रैफिक सिपाही रंजीत मौर्य की दम घुटने से मौत हो गई. सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस पहुंची तो सिपाही मृत पड़ा था.मौके पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की.

क्या है मामला

बलिया जिले का रंजीत मौर्य वर्ष 2018 में भर्ती हुआ था. वह वर्तमान में आजमगढ़ में ट्रैफिक सिपाही के रूप में नियुक्त था.रविवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद कोलघाट स्थित अभय श्रीवास्तव के मकान में अपने किराए के कमरे में पहुंचा.रात में ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया.

इस दौरान दम घुटने से सिपाही की मौत हो गई सोमवार की सुबह काफी देर तक उसका कमरा जब नहीं खुला तो बगल के लोगों ने दरवाजा खटखटाया कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सिपाही अचेतावस्था में पड़ा था.सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच में जुट गई.

सीओ शुभम तोदी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई. प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत हुई प्रतीत हो रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com