अब इस नए समय पर मिलेगी राजरानी एक्सप्रेस रेलवे ने जारी की नई समय सारणी

सुपौल: ललितग्राम से पटना के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. रेलवे विभाग द्वारा राजरानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15509) के परिचालन समय में बदलाव किया गया है. यह नया समय सारणी 1 जनवरी से लागू होगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार समय में यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
जारी नई समय सारणी के अनुसार राजरानी एक्सप्रेस अब ललितग्राम से सुबह 4:35 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन प्रतापगंज स्टेशन पर 4:43 बजे पहुंचेगी और वहीं से 4:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन राघोपुर स्टेशन पर 4:59 बजे पहुंचेगी तथा 5:01 बजे वहां से प्रस्थान करेगी. सरायगढ़ जंक्शन पर यह ट्रेन अब 5:14 बजे पहुंचेगी और 5:16 बजे यहां से खुल जाएगी.
इसके बाद राजरानी एक्सप्रेस सुपौल जंक्शन पर 5:59 बजे पहुंचेगी और 6:01 बजे वहां से प्रस्थान करेगी. गढ़बरूआरी स्टेशन पर 6:11 बजे आगमन के बाद यह ट्रेन 6:13 बजे आगे के लिए रवाना होगी. वहीं सहरसा जंक्शन पर 6:55 बजे पहुंचकर 7:05 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेगी. ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर 7:21 बजे पहुंचेगी और 7:23 बजे वहां से खुलेगी.
आगे की यात्रा में यह ट्रेन मानसी जंक्शन पर 7:58 बजे पहुंचेगी और 8:00 बजे वहां से प्रस्थान करेगी. खगड़िया जंक्शन पर 8:10 बजे आगमन के बाद 8:12 बजे रवाना होगी. बेगूसराय स्टेशन पर 8:42 बजे पहुंचकर 8:44 बजे आगे बढ़ेगी. इसके बाद न्यू बरौनी जंक्शन पर 9:02 बजे पहुंचेगी और 9:04 बजे वहां से प्रस्थान करेगी. मौकामा जंक्शन पर 9:50 बजे आगमन के बाद 9:52 बजे आगे के लिए खुलेगी और अंततः 11:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
वापसी में नई समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन पटना जंक्शन से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी. बख्तियारपुर जंक्शन पर 12:53 बजे पहुंचेगी और वहीं से 12:53 बजे आगे के लिए रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन सहरसा जंक्शन पर शाम 5:25 बजे पहुंचेगी और 5:35 बजे वहां से खुलेगी. गढ़बरूआरी में 5:58 बजे आगमन के बाद 6:00 बजे प्रस्थान करेगी.
सुपौल जंक्शन पर 6:10 बजे पहुंचेगी और 6:12 बजे आगे बढ़ेगी. सरायगढ़ जंक्शन पर 6:58 बजे पहुंचकर 7:00 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद राघोपुर स्टेशन पर 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे वहां से खुलकर अंततः 8:50 बजे ललितग्राम पहुंचेगी. रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नई समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.









