नए साल के स्वागत में तैयार बिहार, पटनावासियों को इस होटल में मिलेंगे कई विदेशी फूड

साल 2025 के खत्म होने के साथ ही अब 2026 के आने का इंतजार है. नए साल के स्वागत के लिए पटनावासी तैयार हैं. न्यू ईयर को लेकर इस बार भी शहर पूरी तरह जश्न में डूबने वाला है. इसे लेकर शहर में कई जगह न्यू ईयर पार्टी का आयोजन हो रहा है. इस बार न्यू ईयर इव में बॉलीवुड और भोजपुरी का तड़का देखने को मिलेगा.

कहीं धुरंधर फिल्म फेम सिंगर शहजाद अली अपने सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे, तो कहीं भोजपुरी एक्ट्रेस सुभी शर्मा तो कही शिल्पी राघवानी अपनी अदाकारी दिखाएंगी. लोग नए साल के स्वागत के लिए पहले ही शहर में होने वाले न्यू ईयर पार्टी की जगह के बारे में सर्च करने लगे हैं.

पटना में 31 दिसंबर को होगा बॉलीवुड नाइट आयोजन

पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में अराउंड द वर्ल्ड नाइट की थीम पर 31st नाइट का आयोजन किया जा रहा है. यहां इंडियन आइडल फिल्म रोशन कुमार की प्रस्तुति होगी साथ ही डीजे डांस और मुंबई से आए कई डांसर अपना जलवा दिखाएंगे. तो यहां खाने पीने की विशेष इंतजाम किए गए हैं. डिनर और स्टार्टर में बिहारी, इंडियन के साथ-साथ कई विदेशी व्यंजन भी शामिल रहेंगे. इसके साथ ही बच्चों के लिए गेम का भी आयोजन किया गया है. इसके लिए प्रति कपल 4999 देने होंगे तो एक व्यक्ति के लिए 2999 बच्चों के लिए 999 रुपए देना होगा.

होटल गार्गी ग्रैंड में एक्ट्रेस शुभी शर्मा बिखेरेंगी अपना जलवा

वही एग्जिबिशन रोड के होटल गार्गी ग्रैंड में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा अपना जलवा बिखेरेंगी. यहां कार्निवल फेस्टिवल के थीम पर कार्यक्रम किया जा रहा है जहां मनोरंजन संगीत के साथ-साथ मुजरा, नेल पेंट्स, आर्ट, टैटू सेल्फी जोन की व्यवस्था की गई है और यहां 161 प्रकार के रॉयल आइटम खाने में रहेंगे. यहां प्रति कपल 5999 देने होंगे तो एक व्यक्ति के लिए 3499 और 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 1999 निर्धारित की गई है.

होटल मौर्य में दिखेगा नए साल का जश्न

पटना का प्रसिद्ध होटल मौर्य में 31 दिसंबर की रात को भव्य आयोजन किया गया है. यहां नववर्ष उत्सव- 2026 कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सूफी गायक उस्ताद मुनव्वर मासूम की प्रस्तुति होगी तो सूफी, पंजाबी फोक और बॉलीवुड संगीत की प्रस्तुतियों के साथ संगीत और मनोरंजन का विशेष संगम देखने को मिलेगा. तो हुसैन लंगा (पंजाबी फोक एवं सूफी), अनस हुसैन (बॉलीवुड एवं सूफी), नवेद नवाब खान (संतूर डीजे) और डीजे देवराज भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे, यहां डिनर के विशेष इंतजाम किए गए  हैं.

कार्यक्रम में परोसे जाएंगे विदेशी फूड

हर साल की तरह यहां कई तरह के विदेशी फूड परोसे जाएंगे. वहीं  संग्रीला पैलेस सगुना मोड़  में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी, सिंगर खुशी कक्कर अपना जलवा बिखेरेगी तो यहां मात्र एक 1700 एक कपल के देने होंगे इनमें 12 वर्ष के दो बच्चे फ्री रहेगा. पटना के राज पैलेस में भोजपुरी आर्टिस्ट सपना चौहान मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी. तो गांधी मैदान स्थित पनास होटल में धुरंधर फिल्म गायक शहजाद अली मुख्य आर्टिस्ट के रूप में रहेंगे.साथ ही  म्यूजिक कंसर्ट, सूफी, गजल नाइट और डीजे के विशेष डिनर की पार्टी रहेगी. इनकम टैक्स स्थित रेड वेलवेट होटल में बॉलीवुड नाइट, अनलिमिटेड स्टार्टर, गला डिनर, लाइव डीजे मॉकटेल काउंटर मैजिशियन डांस की व्यवस्था की गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com