चतरा में नक्सलियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, गोलीबारी में 2 की मौत

झारखंड के चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात नक्सलियों के दो गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई और आपसी मतभेद इस कदर बढ़ा कि दोनों गुटों के सदस्यों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. भीषण गोलीबारी में, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के दो पूर्व नक्सलियों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए चतरा जिला से रांची के रिम्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com