कल विशाल हिन्दू सम्मेलन: कुरुद में जुटेगा हिन्दू समाज, दीपक विस्फुते व पंडित युवराज पांडे का मिलेगा मार्गदर्शन

कुरुद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम हो रहा है. इसके तहत कुरूद में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होना है. सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में कल यानी 30 दिसंबर को खेल मेला मैदान कुरूद में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा.

इसमें जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने, सांस्कृतिक मूल्यों को बचाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने पर जोर दिया जा रहा है, वक्ता जाति-पाति, ऊंच-नीच को छोड़कर समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने की बात कर रहे हैं.

​आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीराम मंदिर में विभिन्न हिन्दू संगठनों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

​मुख्य वक्ता दीपक विस्फुते अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ​मुख्य अतिथि आचार्य पं युवराज पांडेय प्रख्यात कथा वाचक एवं भागवताचार्य, विशिष्ट अतिथि खिलेश्वरी किरण साहू प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ धमतरी होंगे. ​सम्मेलन के संयोजक दक्षिणेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि आयोजन में कुरूद मंडल अंतर्गत ग्राम चर्रा, चरमुड़िया, डांडेसरा, भालूझुला, कन्हारपुरी, भोथली, मेंडारका, कुहकुहा, भरदा और कुरूद नगरवासी शामिल होंगे.

आयोजन समिति का गठन किया गया है. संयोजक दक्षिणेन्द्र गिरी गोस्वामी, सहसंयोजक हरिशंकर सोनवानी, सचिव खिलेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नेमीचंद बैस, प्रचार प्रमुख मूलचंद सिन्हा समिति सदस्य में कृष्णकांत साहू, रिखीराम साहू, रामकुमार साहू, बसंत सिन्हा, राजेश चैनवानी, मोहन सुखरामणी, महेंद्र गायकवाड़, रमेशर ध्रुव, महेश केला व अन्य जुटे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com