‘सबसे बड़े भगोड़े’ वाले बयान पर ललित मोदी ने मांगी माफी, भारत सरकार के लिए जताया सम्मान

ललित मोदी ने अपने एक वीडियो में ‘सबसे बड़े भगोड़े’ वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत समझा गया और उसका मतलब वैसा बिल्कुल नहीं था जैसा दिखाया गया। ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के लिए उनके मन में बहुत इज्जत और सम्मान है।

करीब एक हफ्ते पहले ललित मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो विजय माल्या की 70वीं जन्मदिन की पार्टी का था, जिसमें ललित मोदी ने मजाक में दोनों को भारत के ‘दो सबसे बड़े भगोड़े’ बताया था। इस वीडियो में विजय माल्या भी मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया।

ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए लिखा, “I apologise if I have hurt anyone feelings especially the Indian Government who I have the highest respect and regard for. The statement was misconstrued and was never intended to be as played out. Once again my deepest apologies.”

इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार उन सभी भगोड़ों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो वित्तीय घोटालों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में देश में वांछित हैं। ललित मोदी और विजय माल्या दोनों भारत में वित्तीय और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आरोपी हैं।

वहीं, विजय माल्या फिलहाल ब्रिटेन में जमानत पर हैं और कानूनी मामलों के चलते प्रत्यर्पण से बच रहे हैं। ललित मोदी का यह बयान विवाद के बीच आया है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com