रायबरेली में कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, किशोर मजदूर की दबकर मौत; गांव में पसरा मातम

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद में डीह थाना क्षेत्र के पूरे जालिम मजरे रोखा गांव में परिवार की परवरिश के लिए काम करने गए किशोर पर कच्ची दीवार ढह गई, जिससे वह उसके नीचे दब गया. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं गरीब परिवार पर किशोर की मौत से वज्रपात हो गया.

पूरे जालिम मजरे रोखा निवासी अरमान पुत्र वल्लन उम्र करीब 17 वर्ष गांव के ही रियासत अली के यहां चल रहे भवन निर्माण कार्य में काम करने गया था. वही काम कर ही रहा था तभी एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई. जिसकी चपेट में आकर वह उसी के मलवे में दब गया. दीवार गिरते ही वहां पर कोहराम मच गया.

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलवा हटाकर किसी तरह अरमान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसकी मलवे में दबकर मौत हो चुकी थी. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना गरीब परिवार पर व्रजपात कर दिया. घटना बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com