संगम स्नान का सपना रह गया अधूरा! मैहर हाईवे पर ‘काल’ बनकर खड़ा था कंटेनर, 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

मैहर : नेशनल हाईवे-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया.गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 11 से ज्यादा लोग घायल हैं.हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया.
हादसा नादन में सोमवार देर रात हुआ.जानकारी के अनुसार, ट्रैक्स क्रूजर (MP 20 ZY 2807) में करीब 20 लोग सवार थे. ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे.सभी को संगम में स्नान करना था.ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा.मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोग और पुलिसबल तुरंत मौके पर पहुंचे सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.एक की रास्ते में मौत हो गई, वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इनकी हुई मौत – धोंगा पटेल (50) और ट्रैक्स चालक जितेंद्र प्यासी (24) की मौके पर मौत हो गई. एक महिला को कटनी रेफर किया गया था, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया.जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
ये हुए घायल – जगदीश पटेल, रामसहाय पटेल, राम प्रताप पटेल, मैंगो भाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, ओम पटेल, कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल, संतलाल पटेल, सत्यम पटेल और रामप्रता पटेल घायल हैं.
चालक की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है.कार सवार कंटेनर में पीछे से घुसे हैं.इस घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
सभी घायल सिविल और जिला अस्पताल में भर्ती सिविल अस्पताल ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 12 लोग घायल हैं, जिनका इलाज मैहर सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है.









