धमतरी: कम्प्यूटर ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, विभाग व परिवार में हड़कंप

धमतरी: धमतरी जिला अन्तर्गत जनपद पंचायत कुरुद के पेंशन शाखा में पदस्थ एक कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा फांसी लगाकर खुदखुशी कर लेने से हड़कंप मच गया है. उक्त कर्मचारी ने यह आत्मघाती कदम क्यो उठाया अब तक पता नही चल पाया है. वहीं पुलिस मामले पर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी अनुसार कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम बकली निवासी वीरेंद्र कुमार साहू पिता शिव राम उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक जनपद पंचायत कुरुद में समाज कल्याण विभाग के पेंशन शाखा में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यरत था. परिजनों के अनुसार शुक्रवार को भी वह रोज की तरह सुबह नहा धोकर पूजा पाठ करने के बाद ड्यूटी जाने की तैयारी में था लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह ड्यूटी न जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया.
जनपद कर्मचारियों के अनुसार मृतक मिलनसार व्यक्तित्व के थे, जनपद पहुंचने वाले फरियादियों के अलावा सभी से मधुर व्यवहार रखते थे। उन्होंने कभी किसी से काम के दबाव में रहने या कोई पारिवारिक कलह होने का जिक्र अभी तक किसी से नही किया था. उन्होंने ऐसा कदम क्यो उठाया सबको बड़ी सोच में डाल दिया है. साथ यह खबर सुनकर सभी गहरा शोक में है.
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुरुद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आगे में जांच में जुटी हुई है. ऑफिस के कर्मचारियों एवं परिजनों से बातचीत कर इस आत्महत्या कर कारणों का पता लगाने पुरजोर कोशिश कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com