धौलपुर में दर्दनाक हादसा: पानी के गड्ढे में डूबने से 2 साल के बच्चे की मौत

धौलपुर: सैपऊ थाना इलाके के गांव कुम्हेरी क्षेत्र में शनिवार दोपहर 2 साल के बच्चे की पानी के गड्ढे में डूब कर मौत हो गई. मृतक की पहचान वीर पुत्र गंगाराम पटेल के रूप में हुई है. पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है. वह यहां पर ईंट भट्टे पर काम करते थे. गड्ढे से निकाल कर बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, मृतक वीर (02) पुत्र गंगाराम पटेल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायगढ़ जिले के रहने वाला था. उसका परिवार कुम्हेरी गांव में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था. शनिवार को बच्चे के माता-पिता काम में व्यस्त थे,जबकि वीर पास में खेल रहा था.इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी के गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह अचेत हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. बॉडी का पोस्टमार्टम करवा दिया है. मामला दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई है. इस घटना से माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com