‘पतंजलि का घी पूरी तरह शुद्ध’, रामदेव का बृजभूषण के आरोप पर जवाब

पतंजलि घी में मिलावट के आरोपों से घिरे योगगुरू बाबा रामदेव ने आज यानी बुधवार को सारे सवालों का जवाब दिया. बाबा रामदेव का कहना है कि कई देशों में हमारी कंपनी पतंजलि का घी बिक रहा है… अब तक किसी भी टेस्ट में यह फेल नहीं हुआ है… हमारा घी सबसे शुद्ध है और दूसरी कंपनियों से बेहतर है. गौरतलब है कि बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के घी पर मिलावट का आरोप लगाया था.

योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि 2-3 महीने से लोगों ने मेरा घुटने, हर्निया, हार्ट आदि का ऑपरेशन करा दिया… ना मेरा हार्ट, ना पेट, ना घुटने का ऑपरेशन हुआ है…. एम्स-मेदांता में कहीं कोई ऑपरेशन नहीं हुआ. बाबा रामदेव ने कहा कि ये हद झूठ है कि हम नकली घी देते हैं… किसी लैब में पतंजलि का घी फेल नहीं हुआ… घी के बारे में भ्रांति फैलाई.. इसमें कोई हड्डी, चर्बी, वनस्पति घी आदि इस्तेमाल नहीं होती, हमने विदेशी कंपनियों की चूलें हिला कर रख दी है.

आज बृजभूषण से मिले रामदेव

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आरोप पर बाबा रामदेव ने कहा कि MNC कंपनियों पर तो कोई सवाल नहीं उठाता.. ना अमूल के घी पर, ना नंदिनी घी पर… ना कोका कोला आदि पर कोई सवाल उठाता है… आज भारत दूध उत्पादन में नंबर-1 पर है… हमारी आज बृजभूषण शरण सिंह से भी मुलाकात हुई… उन्होंने सारे मामले को खत्म किया.. उनकी गलतफहमी दूर हो गई… हम उनका धन्यवाद करते हैं और इस मामले व विवाद को खत्म करते हैं.

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या आरोप लगाया था?

गौरतलब है कि कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के पिछले कई दिनों से पतंजलि उत्पादों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. बृजभूषण ने कहा था, ‘खुद का दूध पैदा कर घी बनाइए, रामदेव का घी खाने से बच्चा स्वस्थ नहीं होगा.’ उन्होंने दावा किया कि पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने उनसे फोन पर बात की थी. बृजभूषण ने दूध और घी की लागत का हिसाब बताते हुए सवाल उठाया कि 30 किलो दूध से एक किलो घी बनता है तो 500 रुपये में घी कैसे बेचा जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close