घर नहीं अब भगवान भी सुरक्षित नहीं! बलिया में शिव मंदिर बना चोरों का निशाना

 बलिया : जिले मे चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस घटना ने हिंदू आस्था को चोट पहुंचाया है. कड़ाके की ठंड में भी चोरों ने एक बार फिर बलिया पुलिस को बड़ी चुनौती दिया है. अबकी बार किसी का घर नही बल्कि भगवान शिव मंदिर को निशाना बनाया है. जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में बेबस और लाचार बलिया पुलिस के लिए यह चोरी कांड किसी चुनौती से काम नहीं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का है, कस्बा सुखपुरा गांव के बाहर स्थित बुढ़वा शिव मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में स्थापित शिवलिंग, जिसमें चांदी का परत चढ़ा हुआ था, चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत की और घटना की जल्द अनावरण करने का दावा किया है.
सुखपुरा कस्बा गांव के बाहर स्थित बुढ़वा शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने 4 जनवरी की रात में शिवलिंग जिसमे चांदी का परत लगा हुआ था को चोरो ने चुरा लिया. घटना की जानकारी 5 जनवरी की सुबह हुई जब मंदिर के पुजारी मंदिर पर पहुंचे. जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई मौके पर भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुँच गये और घटना के सम्बंध में जानकारी ली. बताया जाता है कि रोज की तरह मंदिर के पुजारी 4 जनवरी की देर शाम मंदिर को बंद करके चले गये.
सुबह में मंदिर की साफ सफाई व पूजा करने करने पहुंचे पंडित जी पहुंचे तो चांदी का परत लगा हुआ शिवलिंग गायब था. घटना की जानकारी मिलते ही सुखपुरा थाने की पुलिस व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच गये और घटना स्थल का निरीक्षण किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com