बरेली: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता सहित दो बच्चों की मौके पर ही मौत

बरेली: जनपद में नैनीताल फोर लाइन मार्ग पर गुड़वारा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पिता और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार ट्रक की चालक की तलाश शुरू कर दी हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.
थाना देवरनिया के गांव ईटोआ के रहने वालाले 52 वर्षीय पप्पू की सड़क हादसे मौत हो गई इस हादसे में पप्पू के साथ उनके दो पुत्र 15 वर्षीय विशाल और 20 वर्षीय विवेक की भी मौके पर मौत हो गई ।मृतकों के परिजन सरोज ने बताया कि पप्पू आज सुबह करीब 8:00 बजे कोहरे में अपने दोनों बेटों को बाइक से लेकर मजदूरी करने की किच्छा की ओर जा रहे थे जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रोक दिया टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पप्पू की पत्नी शीला का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक पप्पू के 6 बच्चे थे इसमें पिता समेत दो बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई.
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह सड़क पर कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है.











