“छोटी सोच छोड़ो, बड़े लक्ष्य रखो” – धमतरी की धरती से डॉ विवेक बिंद्रा का युवाओं को मंत्र

धमतरी : छोटी सोच ही आपको आगे बढ़ने से रोकती है। विश्वास के साथ बड़े लक्ष्य रखें. अपने काम करने का तरीके में बदलाव लाये। यह तभी होगा जब आपको अपने आप पर विश्वास होगा.सफल होने के लिए सबसे पहले हमें यह मानना होगा कि हम सफल हो सकते है।विश्वास वह शक्ति है जो कठिन समय में भी आपको उठने और “बाउंस बैक” (Bounce Back) करने में मदद करती है. उक्त बातें डॉ विवेक बिंद्रा ने धमतरी जिले के कुरुद की धरती से कही.
मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर की पहल पर अंतरराष्ट्रीय प्रेरक प्रबोधक डॉ विवेक बिंद्रा का अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कुरुद में दोपहर 1 बजे से दो घण्टे का प्रबोधन हुआ। जहां स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एव छोटे-बड़े व्यापारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डॉ. बिंद्रा ने विश्वास (Belief System) को जीवन और व्यवसाय में आगे बढ़ने का सबसे प्रमुख मार्ग बताया है.उनके अनुसार, सफलता न केवल शारीरिक मेहनत से आती है, बल्कि यह आपके विश्वास और मानसिकता (Mindset) पर निर्भर करती है.
संस्कार अच्छा हो तो लक्ष्य जरूर साकार होगा:

डॉ बिंद्रा ने कार्यक्रम के दौरान डिजिटल स्क्रीन में अनेक एनिमेशन, वीडियो एवं बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ समझाते हुए कहा कि जिंदगी में पहली बार मे किसी को सफलता नही मिलती है. जिंदगी में जो आप करना चाहोगे व जरूर पूरा होगा.लेकिन उसके लिए आपको अपना दृष्टिकोण और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है.इसके लिए सबसे पहले संस्कार सही होना चाहिए.संस्कार से ही विचार आता पैदा होता है, विचार अच्छा होगा तो व्यवहार बढ़िया होगा.व्यवहार ठीक रहेगा तो व्यापार ठीक चलेगा तभी आपका लक्ष्य साकार होगा.
कठिन परिश्रम ही नही बल्कि काम करने का तरीका महत्वपूर्ण है:

डॉ विवेक बिंद्रा ने आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक युग (Competitive Era) की सच्चाई से रूबरू कराते हुए कहा कि , आज के समय में केवल “कठिन परिश्रम” (Hard Work) ही काफी नहीं है, बल्कि ‘Execution Speed’ यानी किसी काम को कितनी तेजी और सटीकता से पूरा किया जाता है, वह सबसे अधिक मायने रखती है.
अवसर (Opportunities) हाथ से निकल न जाएं, इसके लिए जल्दी निर्णय लेना आवश्यक है। उन्होंने सभी से बड़ा सोच रखकर आगे बढ़ने और जीवन मे तरक़्क़ी कर रहे लोगो की संगत करने पर बल देते हुए कहा कि अनपढ़ वे नही होते जो नही पढ़ पाए बल्कि अनपढ़ वही है जो सीखना नही चाहते.

उद्बोधन भाषण में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि डॉ विवेक बिंद्रा भारत के एक अग्रणी बिजनेस कोच, मोटिवेशनल स्पीकर और बड़ा बिजनेस के सीईओ हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 21 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं, जो दुनिया का सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड एंटरप्रेन्योरशिप चैनल है.
उन्होंने 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) सहित 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। कुरुद के लिए यह सौभाग्य का दिन है कि आधुनिक प्रतिस्पर्धा के समय मे आज ऐसे शख्सियत को सुनेंगे.आशा करता हूँ कि कुरुद की यूथ इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस व आभार प्रदर्शन नगर पालिका कुरुद के अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने की. कार्यक्रम देखने सूनने हजारो की भीड़ मौजूद थे.











