राजिम कुंभ मेला 2026 के लिए रेलवे ने चलाई विशेष मेमू ट्रेनें

छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष पहल की है। 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक रायपुर और राजिम के बीच दो जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
रेलवे ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम स्टेशनों पर होगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को तेज, सीधी और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और अवसंरचना के उन्नयन के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल का समय इस प्रकार है:
08755 रायपुर–राजिम: रायपुर 11:55 प्रस्थान, राजिम 13:20 आगमन
08756 राजिम–रायपुर: राजिम 14:00 प्रस्थान, रायपुर 15:30 आगमन
08757 रायपुर–राजिम: रायपुर 14:30 प्रस्थान, राजिम 16:00 आगमन
08758 राजिम–रायपुर: राजिम 20:30 प्रस्थान, रायपुर 22:00 आगमन
रेलवे की यह विशेष व्यवस्था राजिम कुंभ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी।











