शादी तोड़ने की साजिश नाकाम! पत्नी पर भरोसा बना ढाल, आरोपी युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा

ग़ाज़ीपुर : वह करता था एक तरफा मोहब्बत लेकिन इसकी मोहब्बत सिर्फ हवस तक सीमित रही जिसके लिए उसने उसकी नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया.ताकि उसकी शादी टूट जाए लेकिन पति ने समझदारी दिखलाते हुए जब पत्नी से इस बारे में पूरी बात समझी तब उसकी पत्नी ने बताया कि वह उसके साथ गलत संबंध बनाने को लेकर आपके पास इस तरह की वीडियो भेजा है। इसके बाद पति ने पत्नी पर विश्वास करते हुए इस बात की पूरी शिकायत बरेसर पुलिस को किया है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की शादी दो महीना पहले बरेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से हुआ.और उसके ससुराल यानी कि बरेसर थाना क्षेत्र के उसी गांव का रहने वाला एक अन्य युवक सूरज जो उसकी पत्नी से शादी से पहले ही छेड़छाड़ के साथ ही एक तरफा मोहब्बत करता था। जिसको लेकर विवाहिता की तरफ से थाने में शिकायत पत्र भी दिया गया था जिसको लेकर बरेसर पर ही दोनों पक्षों के द्वारा सुलह समझौता हो गया था.
और इस दौरान उस युवक ने विवाहिता का नहाते वक्त आपत्तिजनक वीडियो बना दिया और फिर उस वीडियो को विवाहिता के पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिया. जिसको लेकर दोनों परिवारों में शादी से पूर्व काफी तकझक हुआ.लेकिन विवाहिता ने इसकी पूरी कहानी अपने होने वाले पति को बता दिया तब उसने पूरी हकीकत को समझते हुए उसने शादी भी कर लिया.
इतना ही नहीं विवाहिता ने अपने पति से यह भी बात बताया कि उस युवक ने कई बार उससे गलत संबंध बनाने का भी दबाव बनाया लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तब उसने इस तरह का वीडियो जो चोरी छुपे बनाया हुआ था वह आपके मोबाइल पर भेज दिया। और जब भी मैं बाजार या गांव में कहीं आती-जाती थी तब वह बात करने का भी प्रयास करता था और बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया करता था.
इन्हीं सब बातों को लेकर अब पति ने अपने पत्नी के मान सम्मान की रक्षा के साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एक शिकायत पत्र बरेसर पुलिस को दिया.जिस पर बरेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ धारा 352 ,351 (3) ,सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत 67 और 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.










