महिलाओं-युवाओं-किसानों के नाम बजट-2026, सुल्तानपुर में BJP नेताओं ने गिनाईं खूबियां

सुल्तानपुर : यह बजट 2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने का रोड मैप है।यह बजट हर नागरिक को सशक्त करेगा।यह बातें भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कार्यकर्ताओं संग बजट- 2026 का लाइव प्रसारण सुनने के बाद कहीं। उन्होंने आगे कहा बजट में महिलाओं, युवाओं, गांवों, गरीबों, किसानों पर फोकस किया गया है.
तीन आयुर्वेदिक एम्स,सात हाई स्पीड कॉरिडोर बनने से युवाओं को रोजगार मिलेगा.शुगर-कैंसर व हार्ट रोगियों की दवाईयां सस्ती होने से उनको राहत मिलेगी।यह बजट भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करेगाभाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा सरकार ने सभी वर्गों व सभी क्षेत्रों का ख्याल रखा है. बजट से लोकल से ग्लोबल बनाने की मदद मिलेगी.
यह विकसित भारत को दिशा देने वाला बजट है.10000 करोड़ रूपए की एसएमई विकास निधि व आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से युवाओं को तेजी से रोजगार मिलेगा।बजट से छोटे कारोबारियों को फायदा होगा.यह बजट हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाएगा.भाजपा जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह व मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा बजट सरकार की दूरदर्शिता का ब्लू प्रिंट है.कहा सुधार एक्सप्रेस अपने मार्ग पर चल पड़ी है.
हर छोटे शहर में आर्थिक क्षेत्र विकसित होंगे।इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम चौहान, संजय त्रिलोकचंदी, संदीप सिंह,विजय रघुवंशी, विजय त्रिपाठी,धर्मेन्द्र कुमार,डॉ प्रीति प्रकाश, विवेक सिंह विपिन, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू,पूजा कसौधन, चन्दन नारायन सिंह, नरेन्द्र सिंह,डॉ रामजी गुप्ता, राजित राम, अरूण जायसवाल,रेखा निषाद, सुमन राव कोरी,मनोज मौर्य, नवनीत सिंह,डिंपल सिंह,अनुज प्रताप सिंह, राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे.










