साइबर ठगों के जाल में फंसा बरेली ग्रामीण और ITBP जवान से ₹1.75 लाख की ठगी

बरेली : जिले में साइबर अपराधियों का हौसला बुलंद है। ठगी के दो ताजा मामलों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है.भोजीपुरा में एक ग्रामीण के खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए गए, वहीं कैंट क्षेत्र में एक ITBP जवान को झांसे में लेकर 75 हजार रुपये की चपत लगाई गई. पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है.
पहला मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैयदपुर चुन्नीलाल निवासी मोहम्मद शराफत यार खान ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा (डेलापीर शाखा) स्थित खाते से एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई. पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर बैंक और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटानी चाही, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
वही दूसरा मामला कैंट थाना क्षेत्र की है. बुखारा कैंप में तैनात ITBP के हेड कांस्टेबल गजानन यशवंत मेंद के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया.कॉल करने वाले ने झूठ बोला कि उसके 75 हजार रुपये गलती से जवान के खाते में चले गए हैं.
ठग ने एक फर्जी मैसेज भेजा, जिसे देखकर जवान को लगा कि वाकई पैसा आया है.आरोपी के कहने पर जवान ने यूपीआई के माध्यम से दो बार में 50 हजार और 25 हजार कुल 75 हजार रुपये भेज दिए.बाद में पता चला कि उनके अपने खाते से ही रकम कट गई थी.
ठगी का अहसास होते ही हेड कांस्टेबल ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल किया.समय पर सूचना मिलने के कारण खाते की रकम को होल्ड कर दिया गया है.पुलिस अब ट्रांजैक्शन डिटेल खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके.
पुलिस की अपील किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें.यदि कोई कहे कि गलती से पैसे आ गए हैं, तो पहले अपना बैंक बैलेंस चेक करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें.”










