बलिया में अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जमकर पथराव, पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया केस

बलिया: यूपी के बलिया में खेजुरी थाना अंतर्गत ग्राम हथौज गांव में मंगलवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब तालाब से अवैध अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया. इस घटना के बावजूद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है.
पुलिस अब उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हथौज में तालाब की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था।). इस मामले में न्यायालय के आदेश और उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका के अनुपालन में प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे.
​मंगलवार दोपहर करीब 14:30 बजे, एसडीएम सिकंदरपुर, तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची. जब बुलडोजर ने अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया, तो कुछ स्थानीय लोग उग्र हो गए. बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों के बहकावे में आकर भीड़ ने अचानक पुलिस और राजस्व कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया.
​प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई. ​पथराव के बावजूद पुलिस बल ने आशु गैस के गोले फेक कर स्थिति को नियंत्रित किया और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को रुकने नहीं दिया. अंततः तालाब के किनारे किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया.

​मौके पर मौजूद अधिकारियों में एसडीएम सिकंदरपुर, तहसीलदार सिकंदरपुर और राजस्व टीम रही. राजस्व लेखपाल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है.

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और विधिक कार्रवाई जारी है. एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बयान जारी कर बताया कि ​”कुछ लोगों के बहकावे में आकर ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव किया था. इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. बताया अतिक्रमण हटा दिया गया है और विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

close