जबलपुर में पेट्रोल पंप बना रणक्षेत्र! सिगरेट फेंकने को कहा तो चाकूबाजी, दो कर्मचारी घायल

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी अंतर्गत गौर सालीवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पंप कर्मीयों से विवाद हो गया.जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पंप कर्मियों पर धारदार हथियार और पत्थर से हमला कर दिया.युवकों ने पहले तो चाकूओं से हमले किए.जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए. जहां घटना में घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए जिला विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया है, वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है,
पुलिस को विवाद की सूचना मिलते ही गौर पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब सभी हमलावर फरार हो चुके थे.घायल पेट्रोल पंप कर्मी मुकुंद यादव ने बताया कि बाइक सवार सिगरेट पीते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे थे.अग्नि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पंप कर्मी ने उन्हें सिगरेट फेंकने को कहा तो युवकों ने विवाद करते हुए पंप कर्मी ने झूमा झटकी शुरू कर है.
इस बीच उनके अन्य साथी भी आ गये। जिनमें से तीन युवकों ने चाकू लिए हुए थे और पंप कर्मियों पर हमला कर दिया। जब स्टाफ ने उन्हें खदेड़ा तो युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.पुलिस ने पंप कर्मियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.उक्त घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं.











