दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सरला माहेश्वरी ने एंकरिंग के दौरान अपनी शांत डिलीवरी, सटीक उच्चारण और स्क्रीन पर शानदार मौजूदगी से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। वह लगभग तीन दशकों तक भारतीय न्यूज में एक सम्मानित हस्ती रहीं। उनकी बेहद नरम आवाज और शानदार प्रेजेंटेशन ने उन्हें दर्शकों के दिलों में एक खास जगह दिलाई।

सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी दूरदर्शन के एक्स हैंडल से दी गई है। एक्स पोस्ट में कहा गया कि ‘दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।’

close