इटावा में बड़ा खुलासा: अश्लील वीडियो बनाकर युवती को धमकाने वाला जेल भेजा गया

इटावा : फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अमेठी निवासी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पीड़िता इटावा जिले की रहने वाली है और लखनऊ में नौकरी करती थी.
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात अमेठी निवासी रंजीत यादव से हुई थी.आरोपी लखनऊ स्थित उसके कार्यालय में लोन की जानकारी लेने के बहाने आया था, इसी दौरान उसने युवती से संपर्क बढ़ाया और मोबाइल नंबर ले लिया.इसके बाद लगातार बातचीत के जरिए दोस्ती गहरी हो गई. आरोप है कि आरोपी ने बेहतर नौकरी का झांसा देकर युवती की पुरानी नौकरी छुड़वा दी.
इसके बाद रंजीत यादव ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसके अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए.जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया.मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 18 मार्च 2024 को आरोपी युवती के इटावा स्थित घर पहुंचा और अश्लील वीडियो दिखाकर उसे धमकाने लगा.
उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता ने 5 जनवरी को फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.पुलिस ने जांच के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.पुलिस का कहना है कि मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई जारी.










