मैहर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, प्रतिष्ठित व्यापारी सहित दो गंभीर

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया. कटनी रोड पर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 19 वर्षीय एक युवक की जान चली गई, जबकि नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए एक को जबलपुर रेफर किया गया है.

कैसे हुई घटना?

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार रात करीब 9 बजे कटनी रोड स्थित कादम्बरी होटल के पास हुआ. बताया जा रहा है कि नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कपिल दरयानी अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मौजूद लोग सहम गए.

एक की मौत, दो की हालत नाजुक

दूसरी बाइक पर नकतरा निवासी आशीष (19 वर्ष), पिता सोती कोल, अपने एक साथी के साथ सवार था. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया. आशीष कोल को अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत आशीष को मृत घोषित कर दिया. कपिल दरयानी को गंभीर चोटों के कारण व्यवसायी कपिल दरयानी की हालत बिगड़ती देख, परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. आशीष के साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है, जिसका उपचार वर्तमान में सिविल अस्पताल में जारी है.

इलाके में शोक की लहर

हादसे की खबर मिलते ही सिविल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्रतिष्ठित व्यापारी के घायल होने और एक युवा की मौत की खबर से नगर में शोक का माहौल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com