यूपी में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी: खाते से 37 हजार रुपये उड़े, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

जसवंतनगर/इटावा: थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 37 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला पुल छिमारा रोड थाना वैदपुरा निवासी नैंसी पुत्री सत्यभान (उम्र 23 वर्ष) 23 फरवरी को बैंक के एटीएम से 1500 रुपये निकालने गई थीं.

आरोप है कि एटीएम कक्ष में पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया और चुपके से कार्ड बदलकर किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड मशीन में लगाकर वापस कर दिया. उस समय पीड़िता को इसका आभास नहीं हो सका. घर पहुंचने के कुछ समय बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का संदेश आया.

इसी दौरान उनके पिता का फोन भी आया. खाते की जांच करने पर पता चला कि एटीएम के जरिए 37 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं. यह जानकर पीड़िता घबरा गईं और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी. थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com